फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers take advance money from the adatiyas of Haryana

हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम रकम ले लेते हैं किसान

Tue, 20 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers take advance money from the adatiyas of Haryana
हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम रकम लेते हैं किसान
विज्ञापन

शामली, चौसाना। किसानों के सामने गेहूं बेचने की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हरियाणा में गेहूं बेचने वाले किसानों को बार-बार सीमा पर रोक दिया जाता है। इसके बावजूद किसान हरियाणा में ही अपना गेहूं बेचते हैं। उनका कहना है कि वह आढ़तियों से रकम उधार लिए रहते हैं। हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों की फसल को अपनी मंडियों में बेचे जाने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
हरियाणा सरकार का तर्क है कि मंडियों में अधिक भीड़ होने के कारण गेटपास जारी नहीं किए जाएंगे। साथ ही वहां हरियाणा के किसानों से प्राथमिकता के आधार पर फसल खरीदी जा रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि हरियाणा में फसल बेचना उनकी मजबूरी है। प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों पर रजिस्ट्रेशन के बाद फसल को खरीदने की व्यवस्था बनाई है, लेकिन यहां किसानों का कई-कई दिन बाद नंबर आता है। कुछ समिति पर खरीदे गए गेहूं को रखने के लिए जगह तक नहीं है। इसके चलते भी तौल बाधित होती रहती है। किसान संदीप, अमर सिंह आदि का कहना है कि समितियों से पर्याप्त ऋण नहीं मिल पाता। आढ़तियों के पास जाओ और रुपया ले आओ। फसल आने पर उसकी बिक्री भी आसानी से हो जाती है। किसान परवीन सिंह का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर परेशानी से बचने के लिए भी बहुत से किसान हरियाणा में गेहूं बेचते हैं।
विज्ञापन

रोके जाते रहे गेहूं लदे वाहन
चौसाना। मंगलवार को भी हरियाणा गेहूं लेकर जा रहे किसानों के वाहन मंगलवार को भी रोके जाते रहे। मंडी में भीड़ होने की बात कहते हुए वाहनों को सीमा पर रोक दिया जाता था। इससे जाम की समस्या बन जाती थी। घंटों बाद फिर कुछ किसानों को आगे जाने दिया जाता। यह क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed