फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers strike on Shamli sugar mill

शामली चीनी मिल पर किसानों का धरना

Wed, 11 Apr 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 11 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike on Shamli sugar mill
शामली शुगर मिल के गेट पर धरने में बैठे पूर्व विधायक पंकज मलिक और किसान। - फोटो : अमर उजाला
शामली। बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांगों को लेकर किसानों ने सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के मुख्य गेट पर धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि किसानों के हितों के लिए स्थापित की गई शामली चीनी किसानों को गन्ना पर्चियां न देकर उत्पीड़न रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार पूर्वाह्न 11.00 बजे असली भारत के संयोजक मेनपाल चौहान के नेतृत्व में कांधला क्षेत्र के किसान शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में इकट्ठा हुए। उसके बाद शहर में पैदल मार्च निकालकर शामली चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। मौके पर शामली चीनी मिल के सुुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मिल के यूनिट हैड व आला अफसरों के बाहर होने के कारण किसानों की कोई भी वार्ता नहीं हो पाई। धरने को कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि शामली चीनी मिल किसान हितों के लिए स्थापित की गई थी। मौजूद दौर में शामली चीनी मिल किसानों को गन्ना पर्चियां न देकर दादा गिरी दिखाकर उत्पीड़न कर रहा है, यदि जल्द चीनी मिलों का बकाया गन्ना भुगतान नही किया गया तो किसान मिलों के अफसरों के घरों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों की आवाज उठाने वाले विधायक गन्ना विकास राज्यमंत्री बनने के बाद रिकार्ड तोड़ गन्ना भुगतान का गलत आंकड़े पेशकर आम जनता को गुमराह कर रहे है। जिले की सभी चीनी मिलों पर 450 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसान धक्के खा रहा है। कांग्रेस किसानों की गन्ने की लड़ाई लड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट की अध्यक्षता में हुए धरने को असली भारत के संयोजक मेनपाल चौहान ने आरोप लगाया है कि चीनी मिले बकाया भुगतान के साथ साथ ब्याज भी नहीं दे रही है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मानवेंद्र वर्मा, देशपाल राणा, सुरेंद्र, कलीराम चौहान, ईश्वर प्रधान, चरण सिंह चौहान, रणधीर सल्फा मौजूद रहे है। संचालन राजेंद्र चौहान, इमरान प्रधान ने किया गया। शाम चार बजे के बाद एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर शासन स्तर पर भिजवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का निराकरण कराएं शामली। भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव सतपाल पहलवान और गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने सहित कई मांगे रखी गईं। ज्ञापन देने वालों में चौधरी श्याम सिंह, बाबा संजय सिंह, सतपाल पहलवान, धर्मवीर निर्वाल, देवराज पहलवान, महक सिंह, संजीव, ईश्वर फोजी, करण सिंह, रविंद्र नैन और बोबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed