फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' strike continues even on the eighth day

टस से मस नहीं हुए किसान, आठवें दिन भी धरना जारी

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike continues even on the eighth day
कैराना में हाईवे पर मवी के पास धरने पर बैठे किसान व ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
टस से मस नहीं हुए किसान, आठवें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

शामली, कैराना। नेशनल हाईवे 709 एडी पर गांव पंजीठ रामड़ा चौराहे पर पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर आठवें दिन भी किसान और ग्रामीण धरने पर बैठे रहे।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। कंपनी की ओर से कैराना क्षेत्र के गांव मवी के पास तीव्र मोड़ पर एक पुल और अंडरपास का निर्माण हो रहा था। आठ दिन पहले पुल के सामने गांव पंजीठ, हैदरपुर, बुच्चाखेड़ी, तितरवाड़ा, झाड़खेड़ी, रामड़ा, नंगलाराई काकौर आदि गांवों के किसान धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने पुल, अंडरपास का निर्माण कार्य बंद करा दिया था। किसान पंजीठ चौराहे पर ही पुल और अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश ने बताया कि पंजीठ गांव के सामने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल पंजीठ तथा पुलिस चौकी है। रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और ग्रामीण यहां से गुजरते हैं। पंजीठ चौराहे पर पुल न बनने से आने वाले समय में दुर्घटनाएं होने की आशंका है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। इस दौरान पहल सिंह सैनी, संजय, देवी सिंह, साजिद अली, नूर हसन, तेजपाल प्रजापति, अमर सिंह प्रजापति, भोपाल सैनी, सीखा अली, सुनील सैनी व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज किया गया था स्वीकृत
अधिकारियों ने पंजीठ चौराहे पर पैदल क्रॉसिंग के लिए फोरलेन के ऊपर लोहे का फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए। किसानों का कहना है कि उन्हें खेतों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी और अन्य वाहनों से जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नितिन गडकरी से की थी मुलाकात
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से धरना दे रहे किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा था। मेनपाल पंवार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को इस समस्या से संबंधित ज्ञापन दिया गया हैं। गडकरी के ओएसडी ने उनसे उनके मोबाइल नंबर लेकर जल्द ही दिल्ली में मंत्री के साथ मुलाकात कराने के लिए बुलाने का आश्वासन दिया है।

कैराना में हाईवे पर मवी के पास धरने पर बैठे किसान व ग्रामीण

कैराना में हाईवे पर मवी के पास धरने पर बैठे किसान व ग्रामीण- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed