{"_id":"69ed10ef56b2160a7605affa","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-against-the-irregularities-at-the-weighing-centre-shamli-news-c-26-1-sal1002-164140-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तौल क्रय केंद्र अव्यवस्थाओं के विरोध में किसानों ने दिया धरना, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तौल क्रय केंद्र अव्यवस्थाओं के विरोध में किसानों ने दिया धरना, हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। जिले के क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के विरोध में समिति पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर समिति पर धरना दिया। सूचना पर एसडीएम ऊन राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। एसडीएम ने किसानों की मांगों को पूरा कराने और क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया।
चौसाना के शामली बस स्टैंड स्थित सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले दो दिनों से अपनी फसल बेचने के लिए कतार में खड़ी वृद्धा जनेश्वरी ने किसान पदाधिकारियों से शिकायत की थी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान अन्य पदाधिकारियों के साथ समिति पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और धरनारत किसानों से वार्ता की। किसानों ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
किसानों ने दिए गए मांगपत्र में तौल केंद्र पर खरीद की मात्रा बढ़ाने, समिति पर लगे स्टॉक के त्वरित उठान की व्यवस्था करने ताकि आवक की तुलाई समय पर हो सके, तथा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर टीम गठित करने की मांग की। एसडीएम के साथ नागेंद्र शर्मा, अजीत सिंह व लोकेश सैनी मौजूद रहे। वहीं धरनारत किसानों में आशीष चुंदाहेड़ी, योगेंद्र, कमलेश शेखर, अजीत सिंह बनत, अरविंद खोड़समा, हसन राणा , संदीप चौधरी , रवि गोगर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
- अनाज मंडी की मांग
चौसाना। समिति पर धरनारत किसानों ने एसडीएम से किसानों की सहूलियत के लिए अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने समर्थन जताते हुए प्रार्थनापत्र जिलास्तरीय बैठक में देने को कहा, ताकि मंडी समिति के माध्यम से व्यवस्था बनाई जा सके।
कोट
धरनारत किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। किसी भी सूरत में किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी खरीदे गए स्टॉक का आज ही उठान कराया जाएगा। - विनय प्रताप सिंह भदौरिया, उपजिलाधिकारी ऊन