फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers sitting on dharna started Bhandara

धरने पर बैठे किसानों ने शुरू किया भंडारा

Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna started Bhandara
कैराना में हाईवे पर मवी के पास धरना दे रहे ग्रामीणों से बात करते नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी औ? - फोटो : SHAMLI
धरने पर बैठे किसानों ने शुरू किया भंडारा
विज्ञापन

शामली, कैराना। अंडरपास और पुल बनवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने धरना स्थल पर भंडारा किया। किसानों का कहना है कि जब तक पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों के भोजन की व्यवस्था धरना स्थल पर ही रहेगी।
नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण करा रही जीआर इंफ्रा कंपनी की ओर से गांव मवी के पास पुल व अंडरपास का निर्माण किया जा रहा था। पांच दिन पहले गांव हैदरपुर, मामौर, नंगलाराई, रामडा, काकौर, मवी, पंजीठ व बुच्चाखेड़ी आदि गांवों के ग्रामीण व किसानों ने अंडरपास व पुल का निर्माण बंद करा दिया था और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की पंजीठ रामडा चौराहे पर पुल व अंडरपास बनवाने की मांग है। अनिश्चितकालीन धरने के पांचवें दिन मंगलवार को किसानों ने धरना स्थल पर ही भंडारा शुरू कर दिया। हैदरपुर निवासी ग्रामीण मेनपाल पंवार ने बताया कि दोपहर व शाम का भोजन धरना स्थल पर ही बनेगा। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, धरना जारी रहेगा। इस दौरान पहल सिंह सैनी, संजय मोरीड, धर्मवीर, देवी सिंह, अनीस, दीपक, प्रवीण प्रधान बुच्चाखेड़ी, साजिद अली, नूरहसन, बिल्लू शर्मा, शौकत अली, ताराचंद शर्मा, सलीम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजीठ के आगे एनएच 709 एडी पर बनेगा फुट ओवरब्रिज
कैराना। भाजपा नेता अनिल चौहान व हाईवे का निर्माण कर रही जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारी मंगलवार शाम धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे। अनिल चौहान ने बताया कि एनएचएआई ने पंजीठ के आगे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मामले में एनएचएआई के एक अधिकृत अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गांव पंजीठ के आगे सड़क पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत किया गया है। जिसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही किसानों की बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व छोटे वाहनों के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। किसानों का कहना था कि वह इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed