फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers returned after tractor parade

ट्रैक्टर परेड के बाद लौटे किसान

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers returned after tractor parade
ट्रैक्टर परेड के बाद लौटे किसान
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में हुए बवाल के बाद गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में शामिल होने गए किसान मंगलवार शाम को ही लौट आए। भाकियू के पदाधिकारी अभी भी गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। भाकियू नेताओं का कहना है कि दिल्ली में जो कुछ हुआ वह दिल्ली पुलिस और प्रशासन की विफलता है। कुछ शरारती तत्व भी ट्रैक्टर परेड में घुस आए थे। गाजीपुर बॉर्डर पर सब कुछ ठीक रहा। जिले के किसानों ने शांतिपूर्वक मार्च में भाग लिया।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर गए थे। इनमें भाकियू के पदाधिकारियों के अलावा जगह-जगह से किसान पहुंचे थे। वहां हुए बवाल के बाद परेड में गए किसान अपने ट्रैक्टर लेकर लौट आए, जबकि भाकियू के कई पदाधिकारी गाजीपुर बॉर्डर पर ही जमे हैं।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार का कहना है कि दिल्ली में जो हुआ वह सबने देखा है। यह दिल्ली पुलिस और वहां के प्रशासन की विफलता है। ट्रैक्टर मार्च में कुछ शरारती तत्व शामिल हो गए थे। लाल किले तक कोई बिना पुलिस की सहमति के नहीं पहुंच सकता था। लोग लालकिले तक गए हैं तो यह वहां की पुलिस की विफलता ही है। शामली जनपद से गए किसान गाजीपुर बॉर्डर पर थे। वे चौधरी राकेश टिकैत के नेेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और उसी मार्ग से गए जो निर्धारित था। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि वह गाजीपुर बॉर्डर पर ही हैं। भाकियू के कई नेता वहां हैं। जो किसान ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली आए थे वे वापस चले गए हैं। संगठन स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाएगा आगे उसी के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed