फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers protested when wheat procurement stopped

गेहूं खरीद बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested when wheat procurement stopped
गढ़ीपुख्ता (शामली)। डीएम के आदेश के बावजूद गढ़ीपुख्ता केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। किसान करीब दस दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी गेहूं का उठान नहीं होने की बात कहते हुए तौल नहीं कर रहे। शुक्रवार को किसानों ने तौल नहीं होने के विरोध में केंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं। रोजाना कई गांव के किसानों को घर लौटना पड़ रहा है। करीब दस दिन से गेहूं का उठान नहीं हुआ और वह खुले में रखा बारिश में भीग रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के किसान सुरेंद्र सिंह, सूर्यांश राणा, रविंद्र सिंह, अजय गिरी, इंदर सिंह, भीम सिंह, रणकुमार तोमर, इस्लाम आदि ने गेहूं की तौल नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि करीब 10 दिनों से अधिक से गेहूं की तौल नहीं हो रही है। उन्हें केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैँ। गेहूं समय पर न बिक पाने पर किसानों को दिक्कत आ रही है। किसान फसल बेचकर घर का खर्च चलाते हैं। उन्हें अगली फसल के खाद, बीज एवं दवाइयां आदि खरीदनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
नहीं हुआ उठान, खरीद केंद्रों पर भीग रहा गेहूं
गढ़ीपुख्ता/चौसाना। तीन दिन तक हुई बारिश के बावजूद सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों से गेहूं का उठान नहीं हुआ। चौसाना, बाबरी और गढ़ीपुख्ता केंद्रों पर अब भी खुले में गेहूं रखा हुआ है। तिरपाल एवं पॉलिथीन से ढकने के बावजूद गेहूं काफी भीग गया है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश में भी यह गेहूं भीगता रहा। बाबरी केंद्र से भी गेहूं का उठान नहीं हुआ है। उधर, डीएम जसजीत कौर का कहना है कि संबंधित एसडीएम और खाद्य एवं विपणन अधिकारी को गेहूं को भीगने से बचाने तथा उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। यदि कहीं पर दिक्कत है तो तुरंत खरीद कराई जाएगी। उधर, गढ़ीपुख्ता में बृहस्पतिवार को केवल एक ट्रक गेहूं का ही उठान हो सका। बाकी गेहूं अभी भी खरीद केंद्र पर खुले में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed