फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers protest against India-US trade deal

Shamli News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against India-US trade deal
कलक्ट्रेट में समस्या को लेकर ज्ञापन देते ​किसान संवाद
शामली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने समझौते को किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष चौ. निखिल खैवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। किसानों ने इसे देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू महात्मा टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि समझौते से किसानों और पशुपालकों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने और समझौता वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed