{"_id":"601edea48ebc3e4b5e2a0c93","slug":"farmers-protest-against-agricultural-laws-shamli-news-mrt52409185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू नेताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों को किसान विरोधी हैं। इन कानूनों के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। भाकियू पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से व्यापारी और कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा। किसान व मजदूरों का शोषण होगा तथा आम नागरिकों को काफी झटका लगेगा। तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए।
ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा भी उठाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, संजीव राठी, देशपाल, योगेंद्र पंवार, चौधरी गयूर हसन, अमरदीप लाटियान, आमिर राव, तालिब चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
कलक्ट्रेट गेट पर दिया धरना
शामली। किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। किसान यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। गेट पर तैनात पुलिस ने ट्रैक्टर अंदर नहीं ले जाने दिया। इसे लेकर पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। किसान यूनियन कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। बाद में उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन एसडीएम को दिया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, रामकुमार, अमरीश राणा, विपिन बालियान, ऋषिपाल, रविंद्र निर्वाल, जयपाल सिंह, जगमेर सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट के गेट पर किसानो की लगी भीड- फोटो : SHAMLI