{"_id":"5ffde2ee8ebc3e30ba2111f5","slug":"farmers-protest-against-agricultural-laws-shamli-news-mrt520213260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिया धरना
कांधला। केंद्र सरकार के द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सीओ को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए राजेंद्र पंवार ने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने के साथ हीं मृतक किसानों के परिवारों को पचास-पचास लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। बिजली की दरें कम की जाए, किसानों को गन्ने का भुगतान मय ब्याज किया जाए। केंद्र सरकार तीनों काले कानूनों को शीघ्र हीं वापस लें। किसानों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ कैराना जितेंद्र कुमार को दिया। धरने पर बिजेंद्र, पप्पू, अमरपाल, विक्रांत चौधरी, हरपाल, गोविंदा, राजेश, कुलदीप, संदीप सहित कई किसान मौजूद रहे। धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।