फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers plowed wheat crop in Bhainswal

भैंसवाल में किसान ने गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Tue, 23 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers plowed wheat crop in Bhainswal
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में बेसहारा पशुओं से परेशान होकर गेहूं की फसल में ट्रैक्टर च? - फोटो : SHAMLI
भैंसवाल में किसान ने गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी किसान की चार बीघा गेहूं की फसल निराश्रित पशुओं ने बर्बाद कर दी। इससे परेशान होकर किसान ने अपनी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। बताया कि निराश्रित पशु फसलों को नुकसान पहुुंचा रहे हैं, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है।
गांव भैंसवाल निवासी वेदपाल सिंह ने चार खेत में गेहूं की बुवाई कर रखी थी। इसे निराश्रित पशुओं ने खाकर बर्बाद कर दिया था। इससे परेशान होकर वेदपाल ने फसल की जुताई कर दी। वेदपाल के पुत्र विष्णु सिंह ने बताया उनके पास लगभग 20 बीघा जमीन है जिसमें 16 बीघे गन्ना एवं बीघा गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी थी। खाने के लिए गेहूं की यही फसल थी।
विज्ञापन

बताया कि खेत के पास पुलिस लाइन की खाली जमीन है। आसपास के गांवों के लोग पशु यहां छोड़ जाते हैं। दिन भर तो किसान खेतों में पहरा देते रहते हैं, लेकिन रात में पशु फसल नष्ट कर देते हैं। आगे भी गन्ने के फसल की बुवाई करनी है। इससे पहले भी गांव धनैना निवासी चौधरी सुधीर कुमार ने निराश्रित पशुओं से तंग आकर छह बीघा गेहूं की फसल नष्ट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed