फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers on indefinite strike

Shamli News: अनिश्चितकालीन धरने पर डटे किसान

Fri, 26 Jul 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers on indefinite strike
थानाभवन एक्सप्रेस वे पर धरने पर बैठे किसान
थानाभवन/ जलालाबाद। शामली-अंबाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे में जमीन अधिग्रहण होने के बाद खेत पर जाने के लिए रास्ते, पानी की नाली, अंडरपास की मांग को लेकर सुनवाई न होने पर घर की महिलाओं सहित किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वहीं किसानों ने धरने के दौरान हाईवे का काम भी रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि अधिकारियों के पास जाकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में थानाभवन क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ एवं अन्य कुछ किसानों की जमीन अधिग्रहण हुई थी। किसान पिछले काफी समय से जनपद के आलाधिकारियों से खेतों पर जाने के लिए रास्ते, सिंचाई के लिए नाली की मांग कर चुके हैं। सुनवाई नहीं होने पर प्रभावित किसान परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। वह धरने पर डटे रहेंगे। भरी गर्मी में किसानों के परिवार की महिलाएं एवं बच्चे और किसान लोग धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं शामली के पूर्व रालोद जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी भी किसानों के बीच पहुंचे उन्होंने किसानों की बात को सुनते हुए किसानों के धरने का समर्थन किया है और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं किसानों ने धरने के दौरान हाईवे का काम भी रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के धरने की बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी किसानों के बीच नहीं पहुंचा था। इस दौरान किसान नीरज, लोकेश, अर्जुन जगदीश, अतरा, प्रवीण, मीनाक्षी, सलेक चंद, महेंद्र सिंह, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed