फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers of 22 villages surrounded the Collectorate

22 गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट घेरी

Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 22 villages surrounded the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : SHAMLI
22 गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट घेरा
विज्ञापन

शामली। नए सर्किट रेट पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आने वाले जिले के 22 गांवों के किसानों का कलक्ट्रेट में चार घंटे तक धरना दिया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के अनुरोध को ठुकराते हुए किसान संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर डीएम जसजीत कौर को बुलवाने की मांग की। दो बजे के लगभग डीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों आश्वास्त किया कि पिछले 10 दिन पूर्व दिए गए मांग पत्र पर टीम गठित कर दी गई। गांव-गांव जाकर टीम किसानों से मिलकर अपनी रिपोर्ट तैैयार करेगी।
सोमवार को दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आने वाले 22 गांवों की गठित किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुुुर वीर सिंह एवं सचिव विदेश मलिक के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से कलक्ट्रेट पहुंचे। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह दस बजे धरना शुुरू कर दिया। एसडीएम सदर की गैर मौजूदगी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने किसानों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया, मगर उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से पूछा कि दस दिन पूर्व डीएम को दिए गए ज्ञापन के बारे में प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वारा किसानों को कोई जवाब न दिए जाने पर उन्हें बैंरग लौटा दिया। मौके पर डीएम जसजीत कौर को बुलाने की मांग की गई। दोपहर दो बजे डीएम जसजीत कौर किसानों के धरना स्थल पर पहुंची। किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने डीएम से पूछा कि दस दिन संघर्ष समिति द्वारा दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पुराने सर्किल रेट पर किसानों को मुआवजा स्वीकार नहीं है। वर्ष 2021 में नए सर्किल रेट निर्धारित करके किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को अवगत कराया कि उनकी मांग पर राजस्व व कृषि विभागों के अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। 15 दिन में किसानों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। यदि फिर भी किसान संतुष्ट नहीं है, तो वह उनके यहां आरबीटेशन दायर कर सकते है। सुनवाई के बाद मुआवजा निर्धारित किया जाएगा। डीएम के आश्वासन पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह ने की। संचालन समिति के सचिव विदेश मलिक ने किया। मौके पर विजेंद्र सिंह बाबरी, योगेंद्रपाल सिंह, वीर पाल लांक, रामवीर मलिक लांक, सुुुुरेश राणा बाबरी, सतपाल, कमल मलिक, गौरव मलिक, युद्धवीर सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूूद रहे।

किसान यूनियन, सपा-रालोद, अधिवक्ताओं ने किया समर्थन
शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आने वाले जिले के 22 गांवो के किसानों के कलक्ट्रेट में दिए गए धरना स्थल पर किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक, थानाभवन ब्लाक के पूर्व प्रमुख सपा नेता ठाकुर शेर सिंह राणा, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह मलिक, रालोद नेता रणधावा मलिक, राजन जावला, प्रमोद कुमार, हाजी तुफैल, जिलाबार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष की ओर समर्थन पत्र दिया गया। धरने के मद्देनजर कलक्ट्रेट गेट में पुलिस बल तैनात किया गया था।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर किसानों को जानकारी देतीं डीएम।

शामली कलक्ट्रेट में धरने पर किसानों को जानकारी देतीं डीएम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed