{"_id":"671aa88657228d751e0d0af7","slug":"farmers-met-sdm-over-non-fulfillment-of-promise-of-payment-of-sugarcane-dues-shamli-news-c-26-1-aur1003-130628-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान का वादा पूरा न होने पर एसडीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान का वादा पूरा न होने पर एसडीएम से मिले किसान
Fri, 25 Oct 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। शामली शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान का वादा पूरा न होने पर फिर से किसान संगठन व किसानों ने एसडीएम से मुलाकात की। वहीं किए गए वादे के अनुसार भुगतान कराने की मांग की।
शामली शुगर मिल पर काफी समय से 2022-23 सत्र का रुका हुआ गन्ना भुगतान को लेकर किसान संगठनों का धरना चल रहा था, जिसके चलते मिल अधिकारियों ने धरना समाप्त कराते हुए दीपावली से पहले 35 कराेड रुपये देने का वादा किया था। जबकि मिल द्वारा किसानों के खाते में 10 करोड रुपये कम डाले गए। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम हामिद हुसैन से वार्ता करते हुए बताया कि धरना समाप्त कराने के लिए डीएम ने मिल अधिकारियों से वार्ता करके गन्ना भुगतान की किस्त बनाई थी, जिसमें 35 करोड़ की किस्त को दिवाली से पहले देने की घोषणा किसानों के बीच की गई थी, जबकि मिल अधिकारियों ने 25 करोड़ 76 हजार रुपये ही भेजे है। बाकि के 10 करोड़ नहीं भेजे गए, यह किसानों के साथ धोखा है। वार्ता के बाद एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिल प्रबंधन से बात की, जिसमें उन्होंने कहा है कि आने वाले 4-5 दिनों में बचे हुए 10 करोड़ भी जारी कर दिए जाएंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष निखिल खैवाल, संजीव शास्त्री, गौरव टिटौली, अक्षय निर्वाल आदि मौजूद रहे।