फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers made aware not to burn stubble

किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया

Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers made aware not to burn stubble
किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

शामली, चौसाना। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम ने चौसाना में किसानों की बैठक कर पराली नहीं जलाने की अपील की। किसानों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों ने अवगत कराया। राजस्व टीम ने किसानों को दंडात्मक कार्रवाई से भी अवगत कराया।

राजस्व टीम में शामिल लेखपाल नागेंद्र शर्मा व अमरपाल ने चौसाना में किसानों की जागरूकता बैठक का आयोजन किया। जिसमें अन्य क्षेत्रों के किसानों को बुलाया गया और पराली नहीं जलाने की अपील की गई। नागेंद्र शर्मा ने बताया कि पराली को जलाने से जहां एक ओर प्रदूषण का बढ़ता है, जो हमारे बच्चों को सांस संबंधी बीमारियों से नुकसान पहुंचाता है। वहीं कृषि भूमि पर पराली के जलाने से जमीन की उर्वरकता क्षमता भी कम होती है। उन्होंने बताया गया कि परालीन व अवशेषों को आग लगाने की बजाय कृषि यंत्रों सुपर सीडर, एमबी फ्लो से नष्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही किसान कंपेन मशीन से फसल को कटवाता है तो उसके साथ एसएमएस मशीन को लगाना अनिवार्य करे ताकि फसलों के अवशेषों को नष्ट किया जा सके। नागेंद्र शर्मा ने किसानों को बताया कि अगर किसान पराली को जलाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है। इस दौरान रामपाल, असलम, बारू, राजेद्र, विपिन, दीपक, जोगेन्द्र, रणधीर सिंह, राजपाल, देवीलाल, रविन्द्र आदि किसान मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed