फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers lock the sugarcane department's office in shamli

किसानों ने गन्ना विभाग के दफ्तर पर ताला जड़ा

Sat, 07 Apr 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 07 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers lock the sugarcane department's office in shamli
गन्ना समिति कार्यालय पर तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने और गन्ना पर्ची न मिलने से परेशान किसानों ने शामली गन्ना समिति परिसर में प्रदर्शन किया। गन्ना समिति कार्यालय और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी भी की। इसके बाद शुगर मिल में पहुंच कर भी हंगामा करते हुए बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल, ईश्वर फौजी, अजयवीर त्यागी, संजीव, मुकेश, राजकुमार, दिलशाद, यूसुफ आदि शामली गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना था कि अपर दोआब शुगर मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है, वहीं गन्ना पर्ची भी नहीं मिल रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। इस दौरान किसानों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए समिति कार्यालय और जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार भारती ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए शुगर मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। बेसिक कोटा खत्म होने पर खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराया गया है। किसानों को जल्दी ही पर्चियां जारी की जा रही हैं। इसके बाद किसानों ने अपर दोआब शुगर मिल शामली में पहुंचकर भी हंगामा प्रदर्शन कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
किसानों ने किया धरना प्रदर्शन शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर किसानों ने शामली गन्ना समिति कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित किसानों को दिलाया जाए तथा 14 दिन में भुगतान की व्यवस्था पर अमल किया जाए। इसके अलावा आगामी वर्ष के लिए गन्ना सट्टा नीति खेतों में बाकी गन्ने की फसल के आधार पर बनाई जाए तथा उसी हिसाब से पर्चियां जारी की जाएं। इस दौरान मेनपाल चौहान, रणधीर सिंह, मांगेराम चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी शामली। भारतीय किसान यूनियन की शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने और खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कागजों में ही औपचारिकता करने पर रोष जताया गया। बैठक की अध्यक्षता बतीसा खाप के चौधरी सूरजमल और संचालन भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक ने किया। इस दौरान गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह, भाकियू मंडल महासचिव सतपाल पहलवान ने कहा कि शामली जिले में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। पड़ोसी जिलों में गन्ना मूल्य भुगतान तेजी से हो रहा है, जबकि शामली की मिलों में अब तक सिर्फ दिसंबर तक का ही भुगतान मिला है। बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कैराना उपचुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। इस दौरान कालखंडे खाप के चौधरी संजय सिंह, देवराज पहलवान, धर्मवीर निर्वाल, महक सिंह, रविंद्र नैन, संजीव कुरमाली, ईश्वर फौजी, करण सिंह, बोबी मलिक, योगेंद्र मलिक, अजेंद्र पंवार, ऋषिपाल, विकास पंवार और सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed