फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' indefinite protest moved from sugarcane yard to boiler house

Shamli News: किसानों का बेमियादी धरना गन्ना यार्ड से हटकर, बाॅयलर हाउस में पहुंचा

Sat, 04 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' indefinite protest moved from sugarcane yard to boiler house
शामली शुगर मिल में धरना प्रदर्शन करते किसान
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर धरना संयोजक संजीव लिलौन के नेतृत्व में गन्ना यार्ड से हटाकर मिल के बाॅयलर हाउस में किसानों का बेमियादी धरना शुरू हो गया। शुक्रवार को किसानों का बेमियादी धरना 75वें दिन जारी रहा। धरना संयोजक ने साफ तौर कहा कि शामली मिल की मरम्मत कार्य रूकवा दिया है। संपूर्ण गन्ना भुगतान हुए बिना शामली मिल का पेराई सत्र चालू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिल बाॅयलर हाउस में किसानों ने धरना दिया। ब्रहमसिंह भैसवाल की अध्यक्षता में बेमियादी धरने में संयोजक संजीव लिलौन, जयवीर सिंह, इकबाल सिंह, श्यारोन, चरण सिंह,मनोज कुमार, उदयवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, विपिन कुमार, हासिम, धर्मेंद्र सिंह,अरविंद ,मेघपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


शामली गन्ना समिति बेमियादी धरने में पहुंचे विधायक प्रसन्न चौधरी
शामली। गन्ना समिति कार्यालय परिसर में सर्व खाप समन्वय किसान मंच और खाप चौधरियो के समर्थन से चल रहा बेमियादी धरने पर शुक्रवार को रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी पहुंचे। विधायक ने किसानों की मांगों को समर्थन देते हुए कहा कि आखिरी दम तक किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने मिल मालिक को चेतावनी दी कि संपूर्ण बकाया भुगतान और 14 दिन के समाधान के बिना मिल नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बाबा संजय कालखंडे ने धरने पर मिल अधिकारियों को बुलाया। धरना स्थल पर शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, अतिरिक्त महा प्रबंधक दीपक राणा, सचिव मुकेश राठी पहुंचे। मिल अधिकारियों ने सोमवार चीनी मिल गोदाम में तोड़ी गई दीवार के बारे में अपनी सफ़ाई दी। उन्हें चेतावनी दी कि बिना अनुमति के कोई भी चीनी ना बेची जाए। इस बात के लिए भी सहमति बनी कि किसानों की एक समिति बनाई जाएगी जिसके सामने मिल के गोदाम में चीनी का अवलोकन किया जाएगा। धरने में सभी वक्ताओं ने नौ नवंबर को होने वाली महापंचायत में, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे। धरने में बाबूराम पंवार, मनजीत सिंह सिंभालका ने मिल में गोदाम की दीवार को तोड़कर चोरी से चीनी निकालने की कोशिश की घटना की प्रशासनिक जांच की माग की। जांच में किसानों के प्रतिनिधि भी शामिल हो। धरने का संचालन बहादुर सिंह लिलौन ने किया। इस अवसर पर संजीव सिलावर ,सतप्रकाश प्रधान सल्फ़ा, विनोद बनत ,पप्पू कुड़ाना, कंवरपाल मालेंड़ी, अजित सिंह बनत, नेपाल सिंह टिटौली, यशपाल शेखपुरा, जितेंद्र, रणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed