फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers Hungama

किसानों ने लगाया जाम

Mon, 12 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers Hungama
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। भाकियू भानु गुट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शामली करनाल हाईवे स्थित गाड़ी वाला चौराहे पर दो से तीन बजे तक सांकेतिक जाम लगाया। जाम के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


रविवार को संगठन के पश्चिमी प्रदेश प्रभारी विक्रांत चौधरी, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामली करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन


विक्रांत चौधरी ने कहा की आज किसान बेबस है। उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम और गन्ने का बकाया         भुगतान नहीं मिल पा रहा है। मंडल प्रभारी सुधीर प्रधान ने कहा की जनपद में  बिजली विभाग का भ्रष्टाचार चर्म पर है। जल्दी ही अधीक्षण अभियंता का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विक्रांत चौधरी ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसओ बीपी सिंह को सौंपा। जिसमें कृषि आयोग के  गठन में किसानों का प्रतिनिधित्व,  कृषि को उद्योग का दर्जा देने, शुगर मिलों से किसानों का बकाया दिलाए जाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू कराए जाने, बिजली के बकायादारों के कनेक्शन नहीं काटे जाने आदि की मांग की गई। इस दौरान रकम सिंह, कंवर सिंह, सियानंद शर्मा, उपेंद्र जावला, योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, अनूप सिंह, भोला, राकेश, छोटा, आसिफ, जोनी, अब्बल, कर्मवीर सिंह, सोनू, सुमित, रणवीर, रविंद्र, जयवीर, परवेश, राकिब, मनीम, सोनू आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed