फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers have besieged DCO

किसानों ने डीसीओ का घेराव किया

Tue, 01 Dec 2015 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers have besieged DCO
शामली। गांव मुंडभर से तितावी का क्रय केंद्र हटाकर थानाभवन शुगर मिल का बनाने की मांग को किसानों ने डीसीओ का घेराव किया। डीसीओ ने किसानों की समस्या के संबंध में गन्ना आयुक्त को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व भी किसानों ने डीसीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


सोमवार को गांव मुंडभर के किसान डीसीओ दफ्तर पर पहुंचे। किसानों ने कहा गांव में तितावी शुगर मिल के तीन सेंटर लगे हैं। थानाभवन का केवल एक ही सेंटर लगा है। तितावी शुगर द्वारा किसानों को समय से गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसके चलते किसान यहां गन्ना नहीं डालना चाहते हैं।
विज्ञापन


किसानों ने गांव में थानाभवन या खतौली शुगर मिल का क्रय लगाने की मांग की। इससे पूर्व भी किसानों ने क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को डीसीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को फिर से किसान क्रय केन्द्र बदलवाने की मांग को लेकर डीसीओ से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा क्रय केंद्र बढ़ाने और घटाने का निर्णय शासन स्तर से लिया जाता है। यदि कोई क्रय केंद्र बदलवाना है, तो किसान इसके लिए पत्र दें। जिसे शासन को भेज दिया जाएगा। वहां से निर्णय होने के बाद ही क्रय केंद्र बदला जाएगा।

इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों में ओमप्रकाश, ब्रजपाल, जयपाल, कृष्णपाल, काला, अश्विनी, मांगेराम, राज कुमार, ओमबीर, संजीव, इंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed