फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers happy with rain, benefit in paddy transplanting

Shamli News: बारिश से किसान खुश, धान रोपाई में फायदा

Fri, 30 Jun 2023 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Jun 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy with rain, benefit in paddy transplanting
- क्षेत्र में जोरों पर चल रही धान की रोपाई, किसानों की लागत में आई कमी
विज्ञापन

- लागत कम आने से किसान खुश, छोटे किसानों को हुआ फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। स्थिति यह है कि बारिश के साथ ही धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। बारिश के कारण रोपाई में किसानों के खर्च में भी कमी आई है। जिससे किसान खुश नजर आ रहे हैं।
धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। पिछले कुछ दिन में हुई बारिश के कारण खेत पानी से लबालब हैं। जिस कारण किसानों को धान की रोपाई करने में आसानी हो रही है। यहां तक कि बारिश होने की सूचना आने के बाद से ही किसानों ने धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने शुरू कर दिए थे और बारिश के बाद अब उन्होंने धान की रोपाई तेज कर दी है। खासकर छोटे किसान जो किराए की ट्यूबवेल से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। ऐसे किसानों के सिंचाई खर्च में काफी कमी आई है। क्षेत्र में 50 फीसद से अधिक धान की रोपाई हो चुकी है। जिन खेतों में धान लगाए जा चुके हैं। उनकी भी पानी की पूर्ति बारिश कर रही है। जिससे बिजली का अतिरिक्त खर्च भी बच रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यह बारिश मानसून से पहले की बारिश है, लेकिन इस बारिश से उन्हें काफी फायदा हुआ है। धान की फसल ही नहीं बल्कि आम व गन्ने की फसल में भी इस बार इससे काफी फायदा पहुंचा है। ग्रामीण बताते हैं कि इस बारिश से आम के फल में मिठास और बढ़ जाती है। इस बारिश के साथ हवा नहीं चली तो आम में नुकसान भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये बोले किसान
- गांव में कई छोटे किसान हैं। जो किराए की ट्यूबवेल से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इस बारिश से ऐसे किसानों को काफी फायदा हुआ है। उम्मीद है कि जरूरत के अनुसार आगे भी बारिश होती रहेगी। -सद्दाम
- बारिश से क्षेत्र की अधिकांश फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। धान के जो खेत तैयार हैं उनमें धान की रोपाई शुरू हो गई है। अन्य फसल में भी काफी राहत मिली है। -ज्ञान सिंह



- धान के साथ साथ आम की फसल को भी काफी फायदा हुआ है। मानसून आने से पहले बिल्कुल सही समय पर बारिश हुई है। इससे क्षेत्र के सभी किसान खुश हैं।--सुधीर कुमार

- जिन खेतों में धान की रोपाई हो चुकी है। उनके लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है। क्योंकि धान लगने के बाद खेतों को पानी की काफी आवश्यकता होती है।
-सुमित सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed