फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' government will be formed at the center this time: Neerpal Singh

केंद्र में इस बार बनेगी किसानों की सरकार: नीरपाल सिंह

Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers' government will be formed at the center this time: Neerpal Singh
शामली माजरा रोड पर पूर्व विधायक स्व बाबू सिंह  के आवास पर प्रेस वार्ता करते  रालोद खेल प्रोत्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाजपा सरकार में तानाशाही चरम पर है। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसान-मजदूर और युवा वर्ग इस सरकार में परेशान है। 2024 में केंद्र में किसानों की सरकार बनेगी। रालोद की भागीदारी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। यह बात रालोद के खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने पूर्व विधायक बाबू सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।
चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है। भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई। अब कोठी खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया। यह सरकार हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा कराकर और झूठे वादे करके सत्ता हासिल करती है। युवाओं को रोजगार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के नाम पर भाजपा ने कुछ नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया। सरकार के खिलाफ विपक्ष को लामबंद होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़क से संसद तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में रालोद कम से कम 15 सीट पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में टकराव जैसी कोई बात नहीं है। निकाय चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा जाएगा। इस मौके राजवीर सिंह मुंडेट, हर्ष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed