फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers do not get confused, circle rate will not increase

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे -सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को नहीं मिलेगा मुआवजा

Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not get confused, circle rate will not increase
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे किसानों को 42 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग सर्किल रेट बढ़ाने के लिए अनावश्यक रूप से किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। किसानों को पूर्व में बताया जा चुका है कि सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन किसानों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नलकूप, पेड़ आदि का मूल्यांकन सही नहीं होने की शिकायत की है, उन किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह को निर्देश दि गए हैं। जिन किसानों को व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्या को रखना है। वह किसी भी कार्य दिवस में अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं। जिस पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट रुप से कहा कि कुछ लोग सर्किल रेट बढ़ाने के लिए अनावश्यक रूप से किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, उनको भी पूर्व में बताया जा चुका है की सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि में कई गांव के अवार्ड घोषित हो चुके हैं। किसानों ने अपने भुगतान के लिए फाइल सक्षम प्राधिकारी के यहां जमा की जा रही हैं। 42 करोड़ का मुआवजा वितरित किया चुका है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि एनएचएआई के अधीन शहर की सभी सड़कों का नवीनीकरण होगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करके शामली शहर के अधीन सभी सड़कों का निर्माण कराने अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed