फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers disaster at Karamukhedi powerhouse

करमूखेड़ी बिजलीघर पर किसानों का हंगामा

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers disaster at Karamukhedi powerhouse
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यमुना खादर क्षेत्र के किसानों ने भाकियू नेताओं के नेतृत्व में करमूखेड़ी बिजलीघर पर पहुंचकर विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। कार्यालय के बाहर दो घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद अधीक्षण अभियंता से मिलकर यमुना खादर के 19 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का विरोध किया।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, भाकियू युवा के अध्यक्ष विनोद निर्वाल, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के नेतृत्व में रामनगर व पिंडौरा गांव के ग्रामीणों ने कैराना रोड स्थित करमूखेड़ी बिजलीघर पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यालय में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में न होने पर भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल ने बताया कि यमुना खादर के रामनगर गांव के ज्यादातर किसानों के गलत बिजली बिल  जारी कर दिए हैं। गांव के 19 किसानों के विरुद्ध विद्युत निगम के अफसरों को गुमराह करके जेई और लाइन मेन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराकर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेताओं ने किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के मामले की जांच कराने की मांग की है। भाकियू नेताओं और ग्रामीणों को पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर ने यमुना खादर के किसानों की समस्याओं का एक सप्ताह में जांच कराने के बाद निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। एसई के आश्वासन पर किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं प्रदर्शन समाप्त हो गया। मौके पर अजय वीर त्यागी, कंवरपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, अशोक कुमार, सुखपाल सिंह, मांगेराम डायरेक्टर, ईश्वर फौजी, मोहित गुर्जर, देवराज पहलवान, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद त्यागी, अर्जुन चौधरी, समेत पिंडौरा व रामनगर के किसान मौजूद रहे।


पालिका से मांग की
शामली। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी महिपाल पुत्र मोहर सिंह ने सुबह के समय आवारा सांड़ के द्वारा टक्कर मारने की शिकायत नगर पालिका में की है। युवक ने बताया कि पूर्व में भी सांड़ ने रास्ते में आने जाने वाले कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सांड़ के टक्कर लगने से धर्मपाल, राजेश, गौरी शंकर, रामबीर, भालू, ओमपाल व बुलबुल को गंभीर चोटें भी आई थी। पीड़ित युवक ने नगर पालिका अध्यक्षा अंजना बंसल से जल्द से जल्द आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed