फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers demonstrated in Tehsil

किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in Tehsil
ऊन। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने और अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 6 माह पूर्व केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून, बिजली बिल 2020 व पराली कानून वापस लेने की घोषणा की थी और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने हेतु कमेटी गठित करने का वायदा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों पर कुठाराघात करते हुए सेना में अग्निपथ योजना लागू कर दी, जिसका किसान यूनियन कार्यकर्ता विरोध करेंगे। ज्ञापन देने वालों में किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ सोनू टिकैत, प्रदेश महासचिव भास्कर चौधरी, प्रदेश सचिव रवि सिरोही, नरेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, वीरेंद्र, मोनू, उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed