{"_id":"6872b991924c1556110b84ed","slug":"farmers-create-ruckus-over-not-getting-urea-shamli-news-c-26-1-sal1002-145540-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूरिया नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
कांधला। गांव गंगेरू स्थित खाद्य केंद्र पर यूरिया खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने प्रशासन से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कुछ किसानों को खाद मिल गई, लेकिन कई किसान खाद लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। कुछ समय बाद खाद्य केंद्र के कर्मचारियों ने खाद देने से मना कर दिया, जिससे किसानों का गुस्सा बढ़ गया।
किसानों ने खाद्य केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसानों का कहना था कि वे कई दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। सुबह से ही लाइन में खड़े थे, लेकिन अचानक खाद का स्टॉक खत्म हो गया, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। खेत में समय पर खाद न मिलने से किसानों के लिए फसल नष्ट होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन से तत्काल खाद का स्टॉक उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि वे खेतों में खाद डालकर अपनी फसल को बचा सकें। खाद्य केंद्र के कर्मचारियों ने किसानों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान अपने घरों की ओर लौट गए। प्रदर्शन करने वाले किसानों मेंसतवीर, रामवीर, फुरकान, श्यामवीर जैसे किसान शामिल थे। खाद्य केंद्र समिति के अध्यक्ष नफे सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए सोमवार को यूरिया खाद की व्यवस्था के साथ वितरण किया जाएगा।