फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer's body found, murder suspected

Shamli News: किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 28 May 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found, murder suspected
कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान निवासी किसान सालिम का फाइल फोटो ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के खेड़ा कुरतान-लूंब मार्ग पर मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे खेड़ा कुरतान गांव के किसान सालिम (57) का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हरियाणा के पानीपत के व्यक्ति से जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस अज्ञात भैंला बुग्गी की टक्कर से मौत होने की बात कह रही है।
खेड़ा कुरतान गांव निवासी सालिम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ा कुरतान-लूंब मार्ग पर किसान का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सालिम के साथ बाइक पर सवार गांव का ही सेठपाल भी घायल मिला। दोनों को कांधला सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सालिम को मृत घोषित कर दिया। सालिम के भाई इमरान और इरफान ने हत्या की आशंका जताई। बताया कि सालिम और सेठपाल बाइक पर सवार होकर खेत के लिए निकले थे।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत के व्यक्ति से सालिम का जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आशंका जताई कि इसी विवाद में भैंसा बुग्गी से टक्कर मारकर सालिम की जान बूझकर हत्या की गई है। क्योंकि बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली है। भैंसा बुग्गी से इसलिए टक्कर मारी, ताकि किसी को शक नहीं हो। घायल सेठपाल का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि बागपत के लूंब के पास बाइक और भैंसा बुग्गी की टक्कर में सालिम की जान गई है। हादसे की वीडियो भी पुलिस के पास है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
कांधला। सालिम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी, दो बेटे हैं। सालिम ही खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अब उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रशासन से भी परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed