{"_id":"65342ba51f5d9010b5079bdc","slug":"farmers-body-found-lying-in-canal-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-sal1002-10852-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में पड़ा मिला किसान का शव
Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव की लोई नहर में किसान का शव मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में किसान खुद ही नहर में गिरता दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुटराड़ा निवासी ग्रामीण प्रमोद कुमार पाल शुक्रवार की रात करीब रात्रि एक बजे अपने घर के बाहर लघुशंका करने निकला तो उसने घर के सामने से गुजर रही लोई नहर में एक व्यक्ति को अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण व ग्राम प्रधान अनुज उर्फ बिल्लू चौधरी मौके पर पहुंचे । ग्राम प्रधान बिल्लू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया । काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान पास ही के गांव खानपुर निवासी 42 वर्षीय चांदबीर पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि चांदबीर शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से पैदल निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज जांच शुरू कर दी।
बाबरी थाना प्रभारी सीमा चौधरी ने बताया ने घटना स्थल के पास लगे लगे सीसीटीवी में किसान खुद ही नहर में गिरता दिखाई दे रहा है। नशे की हालत में गिरने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।