फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers are not less inclined towards sugarcane crop

-जिले में किसानों का गन्ना की फसल की ओर रुझान कम नही-- इस साल 880 हैक्टयर यानि 1.15 प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा

Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not less inclined towards sugarcane crop
किसानों का गन्ना की फसल की ओर रुझान कम नहीं
विज्ञापन

शामली। चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान देरी से होने के बाद भी किसानों का रुझान कम नहीं हो रहा है। जिले के बीस गांव गन्ना विकास परिषद रमाला में शामिल होने के बाद जिले की छह गन्ना परिषद की सर्किल में पिछले साल की अपेक्षा इस साल 880 हेक्टेयर यानी 1.15 प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा है।
इस साल वर्ष 2021-22 मेें जिले में गन्ने का 77231 रकबा सर्वे में आया है। पिछले साल 2020-21 में गन्ने का रकबा 76351 हेक्टेयर था। चीनी मिलों का गन्ना सर्किल के आधार पर दस मई से लेकर 30 जून तक वर्ष 2021-22 के लिए जिले के शामली, ऊन, थानाभवन, तितावी, खतौली, भैंसाना आदि मिलों का पौधों और पेड़ी गन्ना क्षेत्रफल सर्वे किया गया। चीनी मिलों द्वारा कराए गए गन्ना सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शामली, ऊन, थानाभवन, तितावी, खतौली, भैसाना आदि मिलों का पौधा 37365 हेक्टेयर, पेड़ी का 39866 हेक्टेयर मिलाकर कुल 77231 हेक्टयर गन्ने का रकबा आया है, जबकि पिछले साल वर्ष 2020-21 मेें पौधा-पेड़ी गन्ना सर्वे के मुताबिक 76351 हेक्टेयर आया था। जिसमें पौधा का रकबा 33673 हेक्टेयर, पेड़ी 42678 हेक्टेयर रकबा शामिल था।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले साल वर्ष 2020-21 में रमाला मिल के बीस गांव शामली गन्ना विकास परिषद में शामिल थे। बीस गांवों का गन्ने का रकबा मिलाकर जिले में गन्ने का कुल रकबा 80.205 हेक्टेयर था। जिले में शामिल बीस गांव का गन्ना रकबा 3851.00 हेक्टेयर रमाला गन्ना विकास परिषद में शामिल होने के बाद वर्ष 2021-22 के लिए 77231 हेक्टयर गन्ने का कुल रकबा आया है। उनका कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल मात्र 880 हैक्टयर और यानि 1.15 प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले मे गन्ने का रकबा का आंकड़ा
साल हेक्टेयर रकबा
2021-22 77231 हेक्टयर
2020-21 80.205 हेक्टयर
2019-20 69876 हेक्टेयर
2018-19 61358 हेक्टेयर
2017-18 53867 हेक्टेयर
-गन्ना का रकबा 880 हेक्टेयर बढ़ा
वर्ष 2021-22 में जिले में पौधा, पेड़ी गन्ने का रकबा हेक्टेयर मेें आंकडे़
मिलें पौधा पेड़ी योग हैक्टेयर में
शामली 9927 12087 22014
ऊन 10376 10312 20688
थानाभवन 11078 1984 22067
तितावी 4499 5029 9528
खतौली 1110 1129 2239
भैसाना 375 325 700
कुल 37365 39866 77231
वर्ष 2020-21 में जिले में पौधा, पेड़ी गन्ने का रकबा हेक्टेयर मेें आंकडे़
मिलें पौधा पेडी योग हेक्टेयर में
शामली 8071 13356 21427
ऊन 9462 13356 21427
थानाभवन 10215 11962 22177
तितावी 3781 5551 9332
खतौली 1397 1545 2942
भैैैैैसाना 745 820 1567
कुल 33673 42678 76351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed