फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers angry over reneging on promises and not receiving compensation

Shamli News: वादों से मुकरने और मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के किसान

Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over reneging on promises and not receiving compensation
थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावडी के एक्स प्रैस वे पर धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते नायब - फोटो : संवाद
थानाभवन। सर्विस रोड के वादे से मुकरने और खेत से मिट्टी उठान के बाद मुआवजा नहीं देने पर किसान भड़क गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान स्वाभिमान एसोसिएशन के तत्वाधान में दिल्ली- देहरादून हाईवे पर ग्राम ख्यावड़ी में चार गांवों के किसानों ने धरना दिया। धरने की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर शीघ्र मांगें पूरी कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को गांव ख्यावड़ी में लुहारी, कादरगढ़, ख्यावड़ी, बिरालसी के किसान धरने पर रहे। जिसमें निर्माण कंपनी द्वारा सर्विस रोड के आश्वासन से मुकरने, संदीप पुत्र श्रीपाल की भूमि पर पिलर बनाने के बावजूद मुआवजा न देने, सतीश पुत्र नानक बिरालसी की चार बीघा भूमि से मिट्टी उठाने का पैसा न देने, दमन बिरालसी की दस बीघा भूमि से 15 फुट तक मिट्टी उठाने व पैसा न देने व खेत को समतल न करने, राम कुमार, सतीश, सुभाष के खेत मिट्टी उठाने के लिए बनाए गए रास्ते को समतल न करने, किसान धर्मवीर, राकेश, वीरसिंह के लगभग 70 लाख का भुगतान न करना आदि मांगे शामिल रही।
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांग पत्र धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सतीश यादव को दिया गया। किसानों ने प्रोजेक्ट मैनेजर शिव मोहन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन उच्चधिकारियों तक पहुंचाकर कार्रवाई कराई जाएगी। धरना स्थल पर धर्मवीर, संदीप कुमार, संजय कुमार, नवीन कुमार, शिव कुमार, दमन शर्मा, राजेश कुमार, शोभाराम, नेत्रपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed