{"_id":"60578efb8ebc3ee63a17ae61","slug":"farmers-and-women-honored-shamli-news-mrt531056649","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
कांधला में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला में भाग लेते पूर्व मंत्री विरेन्द्
- फोटो : SHAMLI
कांधला। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, इसमें प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
रविवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित किसान मेले और प्रदर्शनी में विरेंद्र सिंह ने कहा सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं गन्ने की खेती कर गन्ने को सीधा ना बेचकर गन्ने से गुड़, शक्कर, खांड और बूरा बनाकर आय को दोगुनी कर सकती हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. विकास कुमार ने कहा कि महिलाएं गेहूं और धान की फसल को भी बाजार में न बेचकर गेहूं का आटा बनाकर पैकिंग कर बाजार में बेचें। पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान कृष्णपाल को एक लाख पांच हजार रुपये कीमत का रोटावेटर दिया, जिसमें किसान को 56 हजार रुपये का अनुदान सरकार की और दिया गया। इस दौरान बीडीओ पुनीत कुमार, एडीओ आईएसबी संदीप कुमार, एडीओ कृषि कलीराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, सभासद संजय मित्तल, पूर्व प्रधान नीरज मलिक सहित आदि मौजूद रहे।