फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer was attacked and killed with a shovel in a water dispute

Murder: सामने आई किसान के मर्डर की बड़ी वजह, लाश देखकर बेसुध हो गए थे परिजन, फावड़े से किए थे वार

Wed, 31 Aug 2022 09:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 09:29 AM IST
सार

किसान की हत्या की बड़ी वजह सामने आई है। तीन लोगों ने फावड़े और लाठी से हमला कर किसान की हत्या की है। वहीं यशवेंद्र की लाश देखकर परिजन बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Farmer was attacked and killed with a shovel in a water dispute
शामली मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कांधला क्षेत्र में फतेहपुर के जंगल में खेत में पानी चलाने के विवाद में किसान की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव जसाला निवासी यशवेंद्र (32) पुत्र यशपाल मंगलवार सुबह पानी चलाने के लिए गांव फतेहपुर माइनर के पास अपने खेतों पर गया था। चचेरे भाई विपुल ने बताया कि दोपहर तक उसके न लौटने पर वह अपने साथी के साथ यशवेंद्र को देखने पहुंचा। उस समय खेत से दो आदमी भागते हुए दिखाई दिए। उन्होंने खेत में अंदर जाकर देखा कि यशवेंद्र का खून से लथपथ शव वहां पड़ा था। उसकी आंखों व मुंह से भी खून बह रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी अभिषेक झा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यशवेंद्र के पिता यशपाल ने पड़ोसी खेत मालिक खंद्रावली निवासी हारून और उसके पुत्र व भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हारून को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

तीन लोगों ने एक साथ किया था हमला
माइनर का पानी अपने खेत में चलाने को लेकर विवाद हुआ और उस पर तीन लोगों ने फावड़े व लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

बताया गया कि यशवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की सूचना मिलने पर पिता यशपाल, चाचा ब्रजपाल और चचेरा भाई विपुल मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ उसका शव देखकर बेसुध हो गए। परिजनों ने रोते हुए बताया कि मंगलवार को माइनर से खेत में पानी चलाने की बारी यशवेंद्र की थी। वह सुबह ही घर से निकल गया था। परिजनों को पता नहीं था कि अब वह कभी वापस नहीं आएगा। पानी चलाने को लेकर पड़ोसी खेत मालिक से उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। यशवेंद्र की शादी कुछ वर्ष पूर्व रितु से हुई थी। उसकी छह वर्ष की पुत्री वैष्णवी, तीन वर्षीय पुत्र गोविंद और दो वर्षीय पुत्र अभि है। यशवेंद्र की एक बहन मोनी की शादी हो चुकी है। जबकि रचना और रविता अविवाहित हैं। यशवेंद्र की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed