फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer, Samajwadi Party will raise the issue of development: Ashok

-किसानों -विकास के मुद्दा उठाकर संगठन को मजबूत करेगी -सपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का हुआ स्वागत

Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer, Samajwadi Party will raise the issue of development: Ashok
शामली में सपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
किसान, विकास के मुद्दा उठाएगी सपा : अशोक
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सपा हाईकमान ने अशोक चौधरी को दोबारा सपा का जिलाध्यक्ष बनाया है। सपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सपा किसानों और विकास के मुद्दों को उठाकर आम जनता के बीच जाएगी।

डेढ़ साल पहले सपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। सपा के कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रखी थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में पार्टी द्वारा किए गए कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को देखते हुए अशोक चौधरी को पुन: सपा जिलाध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को मुजफ्फरगर रोड स्थित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों से जुड़े मुद्दों के अलावा, सड़कों की हालत, बिजली विभाग द्वारा किसानों के उत्पीड़न, डायट को शामली से कादरगढ ले जाने जैसे मुद्दों पर संघर्ष करेगी। स्वागत समारोह को शेर सिंह राणा, चौधरी इंद्रपाल सिंह, सहेंद्र रविंद्र पाल प्रधान, अनुज जावला, जावेद जंग, दिलशाद सैफी, रावतफरूज, मांगेराम मलिक, सत्यपाल कश्यप ने भी संबोधित किया। उमेश प्रधान एवं प्रदीप सिंभालका ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed