फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer leaders were placed under house arrest even before the demonstration

प्रदर्शन से पहले ही किसान नेता किए नजरबंद

Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders were placed under house arrest even before the demonstration
शामली क्षेत्र के गांव डांगरौल में किसान नेता सतेंद्र जावला के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली/गढ़ीपुख्ता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसान संगठन ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने की घोषणा कर रखी थी। इसी के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मालिक को भी उनके गांव कुड़ाना स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। सवित मालिक के साथ संगठन से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी भी पुलिस के पहरे में दिनभर बैठे रहे। कोतवाली शामली पुलिस सुबह करीब दस बजे उनके आवास पर पहुंच गई थी। इसके अलावा डांगरौल गांव में भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतेंद्र जावला के आवास पर भी सुबह ही कांधला थाने से एसआई और भभीसा चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। यहां एकत्र संगठन के कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। सभी कार्यकर्ताओं को वहां नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर और किसान विरोधी है। मौके पर प्रदेश महासचिव अशोक जावला, राजकुमार जावला, संजीव कुमार, सचिन कुमार, अमरीश चौधरी, जयपाल सिंह, सुरेशपाल सिंह, सहेंद्र, मौजूद रहे। इसी गांव में पुलिसकर्मियों ने किसान नेता राजन जावला को भी काफी देर तक उनके घर पर नजरबंद किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बा ऊन के भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष सुमित कुमार को चौकी प्रभारी पविंद्र सिंह ने घर में ही नजर बंद कर दिया। सभी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दिनभर नजर बनाए रखी। पुलिस की सख्ती के कारण कार्यकर्ता पुतला नहीं फूंक सकें। विरोध प्रदर्शन न होने पर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed