{"_id":"67ab9651df03d5f72501409e","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-tractor-trolley-shamli-news-c-26-1-sal1002-136793-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से किसान की मौत
Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गांव ओदरी निवासी खुर्शीद की हरियाणा के यमुनानगर में गन्ना की ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को गांव में लाकर मंगलवार की सुबह सुपुर्दे खाक कर दिया।
गांव ओदरी निवासी खुर्शीद (40) पुत्र इकबाल व उसका दोस्त आलीशान पुत्र मेहंदा सोमवार को गांव ओदरी के पास से ट्रैक्टर ट्राॅली में गन्ना भरकर हरियाणा के यमुनानगर चीनी मिल में डालने के लिए जा रहे थे।
परिजनों के मुताबिक इसी दौरान एक वाहन ने ट्रैक्टर में साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त आलीशान दूर जा गिरा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रात में ही हाइड्रा मंगाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक पांच भाई तथा तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक अपने दोस्त आलीशान के साथ मिलकर खेतीबाड़ी करता था। किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।