फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family members kept waiting for an ambulance; woman gave birth to a baby girl on the hospital premises.

Shamli News: परिजन करते रहे एंबुलेंस का इंतजार, अस्पताल परिसर में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Family members kept waiting for an ambulance; woman gave birth to a baby girl on the hospital premises.
जिला अस्पताल में ंभर्ती प्रसूता इरफाना। संवाद
शामली। कांधला सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला को रक्त की कमी के चलते मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। अस्पताल परिसर में परिजन एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान महिला को प्रसव हो गया। इसके बाद आनन फानन में प्रसूता को अस्पताल में फिर से भर्ती किया गया। उपचार के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन

कांधला निवासी इरफाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शुक्रवार देर रात कांधला सीएचसी ले गए थे। वहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में महिला को भर्ती कर जांच की तो हीमोग्लोबिन सात ग्राम से कम होने के कारण उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल की। शुक्रवार रात करीब दो बजे परिजन एंबुलेंस के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उसने अस्पताल परिसर में ही बच्ची को जन्म दिया। यह जानकारी मिलते ही स्टाफ नर्स व स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी का कहना है कि रात में महिला ने प्रसव के बाद बच्ची को जन्म दिया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका उपचार चल रहा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed