फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family members created ruckus in Jawahar Navodaya Vidyalaya

Shamli News: जवाहर नवोदय विद्यालय में परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Family members created ruckus in Jawahar Navodaya Vidyalaya
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय से लापता कक्षा नौ के छात्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के साथ महिलाओं ने विद्यालय में प्रधानाचार्य का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही विद्यालय में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हुए छात्र की सकुशल की बरामदगी की मांग की। उधर, पुलिस के साथ एसओजी टीम ने भी विद्यालय में पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

नवीन मुख्यालय के निकट जवाहर नवोदय विद्यालय के हाॅस्टल से तीन दिन पहले बृहस्पतिवार रात को कक्षा नौ का छात्र आर्यन धीमान संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। छात्र के पिता संजीव धीमान की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन दिन बाद भी छात्र के बारे में सुराग नहीं लग पाया है। एसपी अभिषेक ने छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगा दिया है। रविवार को आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा व एसओजी टीम ने विद्यालय में कई घंटे तक रहकर लापता छात्र के बारे में जांच पड़ताल की, लेकिन उसके बारे में कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लग पाया है। अभी यह तय नहीं हो पाया कि छात्र कहां गया और किस तरह से गया। पुलिस के सामने छात्र का क्लू तलाश करने में सबसे बड़ी समस्या ये बन रही है कि एक तो हॉस्टल के पीछे सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। साथ ही हॉस्टल के आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरे खराब हालत में हैं। इसके अलावा छात्र के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। अगर फोन होता तो उसकी लोकेशन का पता चल सकता था।
विज्ञापन

उधर, छात्र का पता न चलने पर परिजनों में विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। परिजनों के साथ परिवार की महिलाएं विद्यालय पहुंची और प्रधानाचार्य किरण प्रकाश का उनके कार्यालय में घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि विद्यालय में छात्र की सुरक्षा का जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होती है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा पर सवाल खड़े किए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बैड के पास दीवार पर लिखा आईएम गोइंग फोर एवर जेएनवी
पुलिस की जांच में हाॅस्टल में छात्र आर्यन धीमान के बैड के पास दीवार पर मार्कर से अंग्रेजी में आईएम फॉर एवर जेएनवी लिखा मिला है। इसके साथ 22 मार्च 2023 व 30 मार्च 2023 भी लिखा है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि यह लापता छात्र ने लिखा या किसी अन्य छात्र के द्वारा लिखा गया है। तारीख में वर्ष 2023 लिखा होने से पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि यह पिछले साल का लिखा है या हाल फिलहाल में लिखा गया है। पुलिस की पूछताछ में छात्र के दोस्तों ने बताया कि वह कई दिन से परेशान लग रहा था। कभी वह अपने बैग में कपड़े भर लेता था तो कभी खाली कर देता था। हालांकि परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले छात्र से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन उस दौरान उसने इस तरह की कोई बात नहीं बताई और न ही वह परेशान लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed