फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Families of Indians living in Dubai and Gulf countries are worried

Shamli News: दुबई और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय लोगों के परिजन चिंतित

Mon, 02 Mar 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Families of Indians living in Dubai and Gulf countries are worried
सऊदी अरब गए तस्लीम आलम के चाचा मोबिन आलम परिवार सहित फोन पर उसका हालचाल लेते हुआ। परिजन
शामली/झिंझाना। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के कारण दुबई ओर खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय मूल लोगों के परिजन चिंतित हैं। परिजन वहां रह रहे लोगों से लगातार संपर्क में हैं और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं। शामली के मोहल्ला कबाड़ी बाजार निवासी अदनान पिछले करीब सात साल से दुबई में रहते हैं। अदनान के पिता जमीर अहमद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बातचीत की। फोन पर उसने बताया कि जहां पर वे रह रहे हैं, उस क्षेत्र में आसमान से मिसाइलें जा रही है, जिससे वहां के लोगों में दहशत बनी है, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित है। झिंझाना निवासी खुर्शीद आलम ने बताया कि उनका बेटा तस्लीम आलम जेद्दा से करीब 500 किलोमीटर दूर हाइल शहर में नौकरी करता है। उन्होंने फोन पर तस्लीम से बातचीत कर हालचाल लिया। तस्लीम ने बताया कि इस समय माहौल पूरी तरह शांत है। लोग अपने कारोबार और कामकाज में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानान निवासी शेर अफगान ने बताया कि उनका पुत्र ओसामा खान पिछले करीब छह वर्षों से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में नौकरी कर रहा है। रविवार सुबह ओसामा से फोन पर बातचीत होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। ओसामा ने परिजनों को बताया कि अमेरिकी एयर बेस रियाद शहर से काफी दूरी पर स्थित है और वहां फिलहाल सामान्य स्थिति बनी हुई है। शहर में रोजमर्रा की गतिविधियां पहले की तरह बनी हैं। nईरान से आने वाले मोम पर संकट : अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बने युद्ध के हालातों का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। जिले के उद्यमी अनुज गर्ग ने बताया कि माचिस बनाने के लिए ईरान से माेम मंगाया जाता है। पहले मोम 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, लेकिन अब उसके दाम बढ़कर 110 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इससे माचिस बनाने में आने वाली लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed