फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   False information was given about the robbery, action will be taken

लूट की दी थी झूठी सूचना, होगी कार्रवाई

Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
False information was given about the robbery, action will be taken
शामली। तहसील के पास मदरलैंड स्कूल के सामने गैस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की घटना झूठी निकली। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी प्रदीप पुत्र प्रताप सिंह बुधवार शाम थाना आदर्श मंडी पुलिस को लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि तहसील के पास मदरलैंड स्कूल के सामने गैस गोदाम के पास गली में बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 26,450 की नकदी, डिलीवरी वाउचर और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो पता चला कि प्रदीप ने झूठी सूचना दी थी। उस पर कई लोगों का कर्जा है। कर्जे वाले अपना पैसा मांगते थे जिससे वह काफी परेशान था। उसने खुद के ऊपर मिर्च डालकर पैसे पर्ची व फोन पास ही प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिया था और लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 22,450 की नकदी, मोबाइल व डिलीवरी वाउचर बरामद कर लिए। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed