फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake report sent with fake signatures of village head and secretary

Shamli News: ग्राम प्रधान और सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर भेज दी फर्जी रिपोर्ट

Mon, 18 Dec 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fake report sent with fake signatures of village head and secretary
शामली। खेड़ा कुरतान गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव की फर्जी मोहर लगाकर और हस्ताक्षर कर राशनकार्ड धारक 17 लोगों को अपात्र बताते हुए रिपोर्ट पूर्ति निरीक्षक कार्यालय को भेज दी गई। एक महिला राशन लेने के लिए पहुंची तो डीलर ने उसे अपात्र की सूची में होने की बात कहते हुए राशन देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने डीएम से मामले की शिकायत की। जांच में पता चला है कि किसी ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी श्याम गांव निवासी रेखा पत्नी सतीश ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसका राशन कार्ड बना हुआ था। आरोप है कि धोखाधड़ी से कुछ समय पूर्व ही राशन कार्ड कटवा दिया गया। एक सूची खेड़ा कुरतान के ग्राम प्रधान, सचिव के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर पूर्ति कार्यालय को भेजी गई, जिसमें रेखा और 16 अन्य ग्रामीणों को अपात्र दर्शाया गया। रेखा का कहना है कि यदि वह अपात्र है तो उसके लिए गढ़ी श्याम गांव के प्रधान और सचिव को रिपोर्ट भेजनी चाहिए थी। मगर किसी ने फर्जीवाड़ा करते हुए उसका नाम खेड़ा कुरतान की लिस्ट में जोड़ते हुए रिपोर्ट पूर्ति कार्यालय को भेजी। जबकि ग्राम प्रधान और सचिव ने रेखा और अन्य की रिपोर्ट नहीं भेजने की बात कहीं है। डीएम ने मामले को गंभीर से लेते हुए मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंप दी है। पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा का कहना है कि दो दिन पूर्व ही महिला रेखा ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने कहा, जारी की गई सूची से उनका कोई लेना देना नहीं
खेड़ा कुरतान गांव के प्रधान नौशाद अली ने कहा कि किसी ने राशन कार्ड धारकों की फर्जी रिपोर्ट पूर्ति कार्यालय में मेरे और सचिव के हस्ताक्षर कर भेजी है। हस्ताक्षर या मोहर से मेरा कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन डीलर बोले, मामला मेरी जानकारी में नहीं
इस बारे में राशन डीलर सोनू का कहना है कि फर्जी सूची भेजने के मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर और मोहर लगाने की भी जानकारी नहीं है। मेरी तरफ से कोई सूची नहीं भेजी गई है। किसी ने फर्जीवाड़ा किया है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।


राशन कार्ड धारकों की सूची भेजने का मामला जानकारी में आया है। जांच कराकर फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है।
- संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली
इन सवालों के कौन देगा जवाब...
खेड़ा कुरतान गांव की सूची में गढ़ी श्याम गांव की रेखा का नाम अपात्रों की सूची में क्यों भेजा गया, जबकि वह उस गांव की रहने वाली ही नहीं है।

: विभागीय अधिकारियों ने बिना जांच पड़ताल किए ही पात्रों को अपात्रों की सूची में क्योंं डाला।

: आखिर प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर और मोहर लगाने वाला कौन है।
: यदि रेखा राशन कार्ड की अपात्र है तो फिर उसका नाम गढ़ी श्याम गांव के अपात्रों की सूची में क्यों नहीं डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed