फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake constable wearing Uttarakhand uniform caught extorting money from passenger in train

Shamli News: ट्रेन में यात्री से वसूली उत्तराखंड की वर्दी पहने फर्जी सिपाही पकड़ा

Thu, 01 May 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fake constable wearing Uttarakhand uniform caught extorting money from passenger in train
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रेन में वसूली करने वाला आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : संवाद
शामली। हरिद्वार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14306 में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने हुए फर्जी सिपाही ने यात्री से बैग में चोरी करने का आरोप लगाकर 1500 रुपये वसूल लिए। यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने फर्जी सिपाही को पकड़ लिया। घटनास्थल सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी का होने के कारण आरोपी को जीआरपी सहारनपुर के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामली में दोपहर पौने 12 बजे पहुंचती है। जब ट्रेन सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार उत्तराखंड की सिपाही की वर्दी पहने युवक ने यात्री हिमांशु मूल निवासी जिला मिर्जापुर हाल निवासी अमृतसर पर बैग से चोरी करने का आरोप लगाते हुए रौब गालिब किया और उसे थप्पड़ भी मारे। आरोपी ने यात्री से 1500 रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

बताया गया है कि आरोपी ने वर्दी का रौब दिखाकर कई यात्रियों से टिकट चैक करने के नाम पर भी वसूली की। हिमांशु ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगा स्नान के बाद अमृतसर लौट रहा था। उसने शक होने पर डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी सहारनपुर सतर्क हुई, लेकिन तब तक ट्रेन टपरी से आगे निकल चुकी थी। जीआरपी सहारनपुर ने इसकी जानकारी जीआरपी शामली को दी। जीआरपी शामली की टीम ने जलालाबाद स्टेशन पर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया। आरोपी व पीड़ित को जीआरपी थाने लाकर जानकारी ली तो उसके फर्जी होने का पता चला। आरोपी के पास उसका आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम जरीफ पुत्र रशीद निवासी आजाद काॅलोनी टर्नर सड़क देहरादून बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने उत्तराखंड पुलिस की वर्दी किसी परिचित से ली थी। जीआरपी शामली थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल सहारनपुर का होने के कारण आरोपी को जीआरपी सहारनपुर की टपरी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई सहारनपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed