फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Failure to meet the salary cut three

गैरहाजिर मिलने पर तीन का वेतन काटा

Wed, 13 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 13 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Failure to meet the salary cut three
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सीडीओ ने कैराना सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर देरी से आने पर तीन कर्मचारियों को चेतावनी दी गई और गैरहाजिर मिलने पर दो चिकित्सकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के  निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सीडीओ विनोद कुमार कैराना सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। तीन डाक्टरों के देरी से आने पर उन्हें चेतावनी दी और दो कर्मचारियों के न आने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद सीडीओ ने वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों के बेड के एक गद्दे पर कवर नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रसव कक्ष, एक्स रे रूम का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सलीम को अलीपुर गांव में फैल रही हेपेटाइटिस सी बीमारी की जांच और उपचार के लिए गांव में टीम भेजे जाने के आदेश दिए। 


 डॉ. सलीम ने बताया कि उनके अस्पताल में हेपटाइटिस सी  जांच की किट उपलब्ध नहीं है। सीडीओ ने इस संबंध में भी उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। बताया कि अमर उजाला समाचार पत्र पढ़कर उन्हें गांव में बीमारी के फैलने की जानकारी मिली, इस ओर प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed