फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Facilities found in buildings of Anganwadi centers

ऑगनबाड़ी केंद्रो के भवनों में मिले सुविधाएं- -डीएम ने ली जिला पोषण समिति की बैठक

Thu, 25 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Facilities found in buildings of Anganwadi centers
आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों में मिले सुविधाएं
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विभागीय व शासकीय भवनों में संचालित केंद्रों में बच्चों को बैठने के लिए छोटी कुर्सी और मेज उपलब्ध कराई जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत फर्श में टाइल्स व रंगाई पुताई करा दिया जाए। सभी अधिकारियों को प्रतिमाह गोद लिए ग्राम के भ्रमण के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अतिकुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली आयरन फोलिक एसिड का सीरप पीडियाट्रिक मल्टीविटामिन की गोली उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत फरवरी में जनपद के सभी 985 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन एवं गतिविधि का आयोजन किया गया। अन्नप्राशन गतिविधि में 4156 लाभार्थियों एवं गोदभराई दिवस पर 2574 लाभार्थियों द्वारा हिस्सा लिया। जिले में अतिकुपोषित श्रेणी के चिह्नित 1008 बच्चों के सापेक्ष 674 बच्चों में तथा कुपोषित श्रेणी के चिह्नित 4089 के सापेक्ष 1699 बच्चों में सुधार पाया गया। है। सभी 5097 कुपोषित बच्चों के परिवारों को शौचालय, राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड की सुविधा प्रदान कर दी गई हैं। 35 ग्रामों को सुपोषित किया जा चुका है 10 ग्रामों को मार्च 2021 तक सुपोषित कर दिया जाएगा। बैठक में परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय, डीएसओ ओमहरि उपाध्याय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर आर के सागर बीडीओ, सीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed