फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye operations are not being done in CHC for seven months

सीएचसी में सात माह से आंखों के ऑपरेशन पर लगा ब्रेक, मरीज परेशान

Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eye operations are not being done in CHC for seven months
शामली सीएचसी में निष्प्रयोजक ओपरेटिंग माइक्रोस्कोप के बारे में जानकारी देते नेत्र सर्जन डॉ. बी? - फोटो : SHAMLI
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में नेत्र सर्जन की तैनाती है, लेकिन मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह है कि सात माह पहले ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन निष्प्रयोज्य घोषित हो चुकी है और शासन से कई बार मांग के बाद भी नई मशीन नहीं मिली है। ऑपरेशन के लिए मरीज मेरठ व मुजफ्फरनगर रेफर किए जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में पिछले कई साल से मरीजों को मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन व उपचार की सुविधा मिलने से काफी राहत महसूस करते थे। एक दिन में 10 से 15 मोतियाबिंद के ऑपरेशन यानि औसतन हर महीने लगभग 150 ऑपरेशन हो रहे थे। करीब सात महीने पहले ऑपरेटिव माइक्रोस्कोप मशीन खराब हो गई थी। अधिकृत कंपनी के अधिकारियों ने सीएचसी पहुंचकर मशीन की जांच की तो उन्होंने उसे निष्प्रयोज्य (कंडम) घोषित कर दिया। इसके बाद शासन को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अभी नई मशीन नहीं मिली है।
विज्ञापन

यूपी में लगातार तीन साल पहले नंबर पर रहा शामली
नेत्र सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि 2012 में वे बागपत से स्थानांतरित होकर सीएचसी शामली में आए थे। तब उन्होंने मशीन की व्यवस्था कराई थी। उसके बाद से वे लगातार आंखों के ऑपरेशन कर रहे हैं। कोरोना से पहले मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने में शामली प्रदेश में लगातार तीन साल तक पहले नंबर पर रहा है। एक दिन में 27 ऑपरेशन तक किए गए। नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि एक दिन में 120 से 150 मरीज आंखों की जांच कराने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी नहीं ऑपरेशन की सुविधा
जिला अस्पताल में दो नेत्र सर्जन की नियुक्ति है, लेकिन मशीन न होने के कारण यहां भी ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार भी नेत्र सर्जन है। इस तरह से जिले में चार नेत्र सर्जन की नियुक्ति है, लेकिन मशीन न होने से ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है।

दस बार पत्र भेजकर की जा चुकी मांग
सीएचसी के नेत्र सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ, डीएम शामली, सीएमओ आदि अधिकारियों को दस से ज्यादा पत्र लिखकर मशीन की मांग की जा चुकी है, लेकिन शासन स्तर से अभी मशीन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed