{"_id":"606b529b8ebc3ed515351772","slug":"eye-hospital-will-start-soon-on-bhainswal-road-shamli-news-mrt533162947","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल रोड पर शीघ्र शुरू होगा आंखों का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल रोड पर शीघ्र शुरू होगा आंखों का अस्पताल
विज्ञापन
शामली लायंस क्लब के कार्यक्रम मौजूद पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल
- फोटो : SHAMLI
भैंसवाल रोड पर शीघ्र शुरू होगा आंखों का अस्पताल
शामली। लायंस इंटरनेशनल के जोन-17 मंडल 321 सी-1 के मंडल अध्यक्ष सलाहकार समिति की बैठक में क्लब की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि शामली में भैंसवाल रोड पर शीघ्र ही आंखों का अस्पताल शुरू हो जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद के मरीजों के निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे।
धीमानपुरा स्थित रेस्टोरेंट पर मंडलाध्यक्ष सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य वक्ता अरविंद संगल ने कहा कि संस्थाओं में सदस्य बनने से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उनके आचार-विचार, व्यवहार में बदलाव आता है। इस प्रकार उनका पूरा व्यक्तित्व परिवर्तित होता है। मुजफ्फरनगर से पूर्व मंडलाध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव है। सभी लायंस वैक्सीन के प्रति प्रचार-प्रसार कर जागरूकता फैलाएं। रीजन चेयरमैन अनूप तायल ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन प्राकृतिक आपदा में सहायता, एंबुलेंस, अस्पताल की मशीनें, एलसीआईएफ के माध्यम से समाज को समर्पित करता है।
लायंस क्लब शामली के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं सचिव डॉ. जगमोहन ने अपने क्लब की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि लायंस क्लब शामली भैंसवाल रोड पर आंखों का अस्पताल बनाने जा रहा है, जो कि संभवत: मई-जून में आरंभ हो जाएगा। शामली के मोतियाबिंद के मरीजों को आंखों का आपरेशन कराने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। यहां आपरेशन निशुल्क होंगे। लायंस क्लब शामली क्राउन के अध्यक्ष आशु गर्ग एवं सचिव वैभव गोयल ने किए गए कार्यों की जानकारी दी। जोन चेयरमैन अमित श्याम, नवीन अग्रवाल, डॉ. जगमोहन, अमित गर्ग, अर्जुन गुप्ता (मुजफ्फरनगर), डॉ. अर्जुन वर्मा, आशु गर्ग, राहुल वर्मा, संजय संगल, विजय शर्मा, संजय गर्ग शानू, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।