फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye allergy patients increase during rainy season

Shamli News: बारिश के मौसम में आंखों में एलर्जी के बढ़े मरीज

Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eye allergy patients increase during rainy season
शामली। बारिश के मौसम में आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज इस तरह के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इस मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। आंखों में बारिश का दूषित पानी घुसने और वायरल संक्रमण के चलते आंखों में एलर्जी व लाल होने के के मामले सामने आ रहे हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया बरसात के मौसम में एलर्जी होने का खतरा रहता है। इसमें आंख लाल हो जाती और सूजन भी आ जाती है। यह एलर्जी के कारण होता है। बारिश के बाद तेज चटक धूप निकलने से भी आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लगाना चाहिए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया की आंखों के मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। अगर आंख में किसी तरह की कोई समस्या आती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed