{"_id":"61857b01cc6b8132f26fffda","slug":"extortion-sought-from-the-accountant-of-the-banana-warehouse-shamli-news-mrt5636478119","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला गोदाम के मुनीम से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला गोदाम के मुनीम से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
केला गोदाम के मुनीम से मांगी रंगदारी
झिंझाना। करनाल हाईवे पर एक स्कूल के निकट स्थित केला गोदाम के मुनीम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी आरिफ करनाल हाईवे पर जमालपुर की गगनपुरा बस्ती में स्थित केले के गोदाम में मुनीम का काम करता है। आरिफ ने बताया कि दीपावली के दिन शाम 8:30 बजे गोदाम पर अपने दो अन्य साथियों के साथ कासिम और कय्यूम के साथ मौजूद था। तभी बाइक पर सवार होकर मंसूरा गांव के ही निवासी दो युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचे। पहले तो उन्होंने केले मांगे और फिर रंगदारी की मांग करने लगे। आरोप है कि पैसे न देने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।