फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Extortion in the name of congratulations, fierce ruckus

बधाई के नाम पर जबरन वसूली, जमकर हंगामा

Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Extortion in the name of congratulations, fierce ruckus
कांधला में हंगामा करते किन्नर - फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। मंगलामुखी के एक गुट ने व्यापारियों से बधाई के नाम पर जबरन वसूली और धक्कामुक्की की, तो बखेड़ा हो गया। व्यापारियों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को बुला लिया। व्यापारी की ओर से रंगदारी मांगे जाने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार मंगलामुखी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले कई दिनों से मंगलामुखी का गुट दीपावली पर्व की बधाई के नाम पर व्यापारियों से पैसा ले रहे थे। कस्बे के मंगलामुखी सन्नो को जानकारी हुई तो उसने इन लोगों का अपनी टीम का हिस्सा होने से मना कर दिया था। व्यापारियों का शोषण न हो इसके चलते उसने दो दिन पूर्व कस्बे में ऐसे मंगलामुखियों को पैसा न दिए जाने का एनाउंसमेंट कराया था। रविवार को चार मंगलामुखी रेलवे रोड पर व्यापारियों से बधाई के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे। ऐसा करते हुए लोहा व्यापारी विनोद कुमार मित्तल की दुकान पर पहुंचे। वहां बधाई के नाम पर पैसे की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी के मना करने पर हंगामा खड़ा कर दिया और धक्कामुक्की शुरू कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर वहां कस्बे से व्यापारी जमा हो गए और मंगलामुखियों का विरोध शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों किन्नरों को हिरासत में ले लिया। व्यापारी विनोद कुमार मित्तल अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने रंगदारी मांगे जाने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके चार मंगलामुखियों को गिरफ्तार करके उनका चालान कर दिया गया है। कस्बे के मंगलामुखी सन्नो ने अवैध तरीके से उगाही किए जाने और बहरूपियों होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed