फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Extortion demand of Rs 50 lakh from hardware merchant

Shamli News: हार्डवेयर व्यापारी से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Extortion demand of Rs 50 lakh from hardware merchant

विज्ञापन
कांधला। कस्बे के हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से फोन पर 50 लाख रुपये और काले रंग की फॉर्च्यूनर की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
हरियाणा के पानीपत निवासी सुरेंद्र काला के नाम से रंगदारी मांगी गई है। दो दिन से व्यापारी व उसका परिवार दहशत में है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने व्यापारी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रेलवे मंडी स्थित जाट काॅलोनी में आबिद सैफी की टाइल्स व हार्डवेयर की दुकान है। व्यापारी आबिद सैफी ने बताया कि छह जनवरी की रात आठ बजे उसके पास अनजान नंबर से काॅल आया। कॉल करने वाले ने अपने को पानीपत का सुरेंद्र काला बताते हुए काले रंग की फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी की कॉल आने के बाद वह घबरा गया और अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। डर के कारण वह पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी से संपर्क कर जानकारी ली। इसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल व्यापारियों साथ पीड़ित व्यापारी को लेकर थाने पहुंचे।

व्यापारियों ने थाना प्रभारी क्षितिज कुमार को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित व्यापारी ने थाना प्रभारी को बातचीत की ऑडियो कॉल रिकार्डिंग व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed