फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exercise on waste disposal of dumping ground started

डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़ा निस्तारण को लेकर कवायद शुरू

Sat, 25 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Exercise on waste disposal of dumping ground started
डंपिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण को लेकर कवायद शुरू
विज्ञापन

शामली। शामली में कूड़ा निस्तारण का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते डंपिंग ग्राउंड में लगे सैकड़ों क्विंटल कूड़े के ढेर के निस्तारण की कवायद शुरू कर दी है। पालिका ने गाजियाबाद के निवाड़ी कस्बे में काम कर रही एजेंसी से संपर्क साधा है। एजेंसी की टीम के फरवरी के पहले सप्ताह में शामली पहुंचने की उम्मीद है। नगर पालिका शामली के ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसवाल रोड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट से शहर से निकलने वाले कूड़े का संपूर्ण निस्तारण नहीं हो पा रहा है। शहर में रोजाना करीब 36 टन कूड़ा निकलता है जबकि मशीन से करीब 15 टन कूड़ा ही निस्तारित हो पा रहा है। इसके चलते डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है, जिसका निस्तारण कराना एक चुनौती बना हुआ है। पालिका ईओ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी निकाय में एक एजेंसी काम कर रही है जो कूड़े के मैटीरियल को अलग-अलग करने के साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी कर रही है। उससे काफी हद तक डंपिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर की समस्या हल हो सकती है। उन्होंने बताया कि उस एजेंसी से संपर्क किया गया है। एजेंसी के सदस्य फरवरी माह के पहले सप्ताह में शामली आकर कूड़े का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed