फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exclusive: watchman in School gets facial massage by girl students, investigation starts

Exclusive: छात्राओं से चेहरे की मसाज करा रहा स्कूल का चौकीदार, डांस करते हुए तस्वीरें वायरल, जांच बैठी

Thu, 23 May 2024 11:35 AM IST
Dimple Sirohi बिल्लू मलिक, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
बिल्लू मलिक, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 May 2024 11:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली से चिंता में डालने वाली खबर सामने आई है। यहां एक चौकीदार का स्कूल की छात्राओं से मसाज कराते हुए और डांस कराते हुए वीडियो वायरल हुआ हैं। हालांकि मामले में जांच बैठाई गई है। आरोप है कि चौकीदार छात्राओं को फोन में आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाता है।

विज्ञापन
Exclusive: watchman in School gets facial massage by girl students, investigation starts
डांस करता व मसाज कराता चौकीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में एक विद्यालय के वायरल वीडियो और ऑडियो में बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें व बातें सामने आईं हैं। विद्यालय का चौकीदार छात्राओं से जहां मसाज करा रहा है, वहीं उनके साथ डांस भी करता नजर आ रहा है। छात्राओं से झाड़ू से लेकर पोंछा तक लगवाया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। हालांकि, विद्यालय की वार्डन ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक विद्यालय मेें कक्षा 6 से 8 तक की छात्राएं छात्रावास में ही रहकर पढ़ाई करतीं हैं। ग्रामीण व आसपास के क्षेत्र के लोग अपनी बच्चियों को वहां पढ़ाई कराने के लिए भेजते हैं। एक वीडियो और कुछ ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विद्यालय का चौकीदार अशोक छात्राओं से चेहरे की मसाज कराता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Exclusive: watchman in School gets facial massage by girl students, investigation starts
मसाज कराता चौकीदार - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरे वीडियो में वह छात्राओं की बीच हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है, हैरानी की बात तो यह है कि वहां की शिक्षिका भी वीडियो में बैठी दिखाई दे रही है। वहीं कुछ छात्राओं की ऑडियो भी वायरल हो रही है जिसमें छात्राएं विद्यालय के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहीं हैं।

कहा जा रहा है कि छात्राओं से मशीन में अपने कपड़े धुलवाए जाते हैं साथ ही प्रेस भी करवाई जाती है। बच्चों के दूध से मलाई उतारकर उसका घी बनाकर खाने की बात भी छात्राएं रिकार्डिंग में कह रहीं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने मामले में जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

चौकीदार लड़कियों को दिखाता है फोन में अश्लील वीडियो
एक वायरल ऑडियो में छात्रा एक शिक्षिका को बता रही है कि चौकीदार भइया कुछ छात्राओं को अपने फोन में अश्लील वीडियो दिखाता है। इसकी शिकायत कुछ छात्राओं ने विद्यालय के पदाधिकारी से की थी, लेकिन उसके बाद भी पदाधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

विद्यालय की पदाधिकारी का कहना है कि विद्यालय में एक व्यक्ति चौकीदार है। कभी-कभी वह रात में भी विद्यालय में रहता है। मेरे सामने कभी ऐसा नहीं हुआ है कि वह छात्राओं से मसाज कराता है और डांस करता है।

Exclusive: watchman in School gets facial massage by girl students, investigation starts
मसाज कराता चौकीदार - फोटो : अमर उजाला

बीएसए ने कही ये बात
मामला बेहद गंभीर है, पहले प्राथमिक स्तर से वह वायरल वीडियो की पुष्टि कराएंगी कि वह कब की है। उसके बाद विभागीय जांच कराई जाएगी। अभी खंड शिक्षा अधिकारी को जांच दी जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, कठोर कार्रवाई होगी। वहीं दोषियों की संविदा समाप्त की जाएगी। - कुमारी कोमल, बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed